फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर से परीक्षा देने गई छात्रा लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

घर से परीक्षा देने गई छात्रा लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
घर से परीक्षा देने गई छात्रा लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
- छात्रा की मां ने दर्ज कराया मुकदमा, सिटी थाना पुलिस कर रही जांच अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर थाना क्षेत्र स्थित घर से परीक्षा देने स्कूल गई एक छात्रा संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। छात्रा की मां ने उसके अपहरण का आरोप लगाया है। पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी सोमवार सुबह घर से परीक्षा देने के लिए स्कूल गई थी। वह जब वापस नहीं लौटी तो उन्होंने अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिस पर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। महिला का कहना है कि उसकी बेटी मोबाइल फोन लिए थे। वह भी अब बंद आ रहा है। महिला के बयान पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है। स्कूल के साथ ही अन्य स्थानों पर पता लगाया जा रहा है। छात्रा की सहेलियों से भी जानकारी जुटाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed