फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   किरयाना दुकानदार पर दाव से हमला, गंभीर

किरयाना दुकानदार पर दाव से हमला, गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
किरयाना दुकानदार पर दाव से हमला, गंभीर
विज्ञापन
- दुकानदार के बयन पर मोहाना थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव मोहाना के दुकानदार ने गांव के ही व्यक्ति पर दाव (तेजधार हथियार) से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया है। युवक को गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव मोहाना निवासी गुलशन ने पुलिस को बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाता है। उसने बताया कि उसका गांव के ही धर्मबीर के साथ कुछ दिन पहले मामूली कहासुनी में झगड़ा हो गया था। जिसमें बीच-बवाव हो गया था। गुलशन ने बताया कि वह रविवार को दोपहर बाद अपनी दुकान के बाहर सफाई कर रहा था। उसका पिता व भाई दुकान के अंदर बैठे थे। इसी दौरान धर्मबीर अचानक दाव लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। दाव लगने से वह बुरी तरह से घायल हो गया। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। उसे गंभीर हालत के चलते परिजनों ने सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे पीजीआई न ले जाकर शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। सूचना के बाद पहुंची मोहाना थाना पुलिस ने गुलशन के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed