फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   युवक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से कर डाली 82148 रुपये की खरीदारी

युवक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से कर डाली 82148 रुपये की खरीदारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
युवक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से कर डाली 82148 रुपये की खरीदारी
विज्ञापन
- करनाल के गांव पुंडरी के युवक का आरोप बैंक अधिकारी बनकर अज्ञात ने किया था फोन - क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर बिग बास्केट से 24999 व अमेजन से 57149 रुपये की खरीदारी की - युवक के बयान पर राई थाना पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो राई। गांव राई के पास आए युवक के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 82148 रुपये की खरीदारी करने का मामला सामने आया है। ठगी करने वाले युवक के पास बैंक अधिकारी बनकर कॉल की और क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर वारदात को अंजाम दिया। युवक का आरोप है कि उसने अपने क्रेडिट कार्ड को बंद कराने के लिए मैसेज भेजा था। जिससे उसे लगा कि कार्ड बंद करने के लिए जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल के पुंडरी निवासी मनोज कुमार ने राई थाना पुलिस को बताया कि वह 2 दिसंबर की शाम को वह राई गांव की तरफ आया था। इसी दौरान उनके पास एक मोबाइल नंबर से आया था। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताया था। मनोज ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले ने उससे क्रेडिट कार्ड के बारे में जानकारी लेनी शुरू कर दी। उसने कुछ दिन पहले अपना क्रेडिट कार्ड बंद कराने के लिए मैसेज भेजा था। जिसके चलते उसे लगा कि क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए ही बैंक की तरफ से जानकारी ली जा रही है। जिसके चलते उसने जानकारी दे दी। उसके बाद उसे पता लगा कि उसके क्रेडिट कार्ड से बिग बास्केट से 24999 रुपये व अमेजन से 57149 रुपये की खरीदारी की है। तब उसे ठगी का पता लगा। उसने अपने स्तर पर ठगी करने वालों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर उसने राई थाना पुलिस को अवगत कराया। राई थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
युवक ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर खाते से 82148 रुपये की खरीदारी करने की शिकायत दी है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर जल्द मामले का पटाक्षेप किया जाएगा। इसके लिए साइबर टीम की मदद ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनील कुमार, जांच अधिकारी, थाना राई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed