फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दुकानदार से लूट के प्रयास में मुकदमा दर्ज

दुकानदार से लूट के प्रयास में मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
दुकानदार से लूट के प्रयास में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो राई। गांव जाखौली में दो दिन पहले बाइक सवार दो युवकों के किरयाणा दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर लूट का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से घबराए दुकानदार अब पुलिस को शिकायत दी है। राई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जाखौली निवासी दुकानदार गोपाल कृष्ण ने बताया कि शुक्रवार शाम को उसका बेटा निशांत गुप्ता व नौकर ओमपाल दुकान पर थे। इस बीच हेलमेट पहनकर बाइक सवार दो युवक उनकी दुकान पर आए थे। उन्होंने पिस्तौल निकालकर उसके सिर पर अड़ा दी थी और गल्ले उठाकर ले जाने का प्रयास किया था। युवक चेहरे पर हेलमेट व मास्क लगाए थे। उसने विरोध किया था तो एक युवक का हेलमेट गिर गया था। बाद वह पहचान के डर से भाग गए थे। घटना के बाद वह काफी डर गया था। अब उसने मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने लूट के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed