फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शटर खोलने लगा स्वर्णकार तो मोपेड पर रखा आभूषण व अन्य सामान से भरा बैग ले भागे बाइक सवार

शटर खोलने लगा स्वर्णकार तो मोपेड पर रखा आभूषण व अन्य सामान से भरा बैग ले भागे बाइक सवार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
शटर खोलने लगा स्वर्णकार तो मोपेड पर रखा आभूषण व अन्य सामान से भरा बैग ले भागे बाइक सवार
विज्ञापन
-स्वर्णकार का आरोप बैग में थी सोने की दो चेन, दो अंगूठी, मोबाइल, 700 रुपये व चाबी -सदर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। शहर के देवडू रोड स्थित ओम ज्वेलर्स की दुकान से बाहर दो बाइक सवार स्वर्णकार की मोपेड पर रखा आभूषण व अन्य सामान से भरा बैग उठाकर फरार हो गए। स्वर्णकार घटना के समय दुकान का शटर खोल रहे थे। इसी बीच पहुंचे दो युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। स्वर्णकार ने मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
ओम हाउसिंग बोर्ड चावला कालोनी निवासी हरिओम वर्मा ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनकी देवडू रोड पर ओम ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह सुबह अपनी मोपेड पर सवार होकर दुकान पर पहुंचे थे। उन्होंने दुकान के बाहर मोपेड को खड़ा कर दिया और अपना बैग उस पर छोड़ दिया। वह दुकान के शटर को खोलने लगे। इसी बीच उन्होंने देखा कि बाइक सवार दो युवक उसकी मोपेड से बैग उतारकर भाग रहे हैं। उसने शोर भी मचाया, लेकिन वह भाग निकले। हरिओम वर्मा ने बताया कि उसके बैग में सोने की 10-10 ग्राम की दो चेन, तीन-तीन ग्राम की दो अंगूठी, 700 रुपये, उसका मोबाइल फोन व दुकान की अलमारियों की चाबी थी। उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन जानकारी नहीं मिलने पर सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने स्वर्णकार के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों का पता लगाने के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed