{"_id":"5fdded588ebc3e3d990caa42","slug":"sonipat1608379736","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुर्वेदिक कालेज खानपुर में कार्यरत महिला के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 2.75 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
आयुर्वेदिक कालेज खानपुर में कार्यरत महिला के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 2.75 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुर्वेदिक कालेज खानपुर में कार्यरत महिला के बेटे को विदेश भेजने के नाम पर 2.75 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
-महिला का आरोप फ्रेंडस कालोनी दिल्ली के रजत बुटानी ने दुबई भेजने का झांसा देकर ऐंठ लिए रुपये
-रुपये लेने के बाद आरोपी हो गया फरार
-महिला कर्मचारी की बहन के बेटे को भी आरोपी भेज चुका है दुबई, इसके चलते उसके झांसे में आई
-खानपुर कलां महिला थाना पुलिस कर रही मामले में जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव खानपुर स्थित आयुर्वेदिक कालेज में कार्यरत महिला के बेटे को दुबई भेजने के नाम पर पौने तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि नकदी लेने के बाद आरोपी भूमिगत हो गया। उसने आरोपी के खिलाफ खानपुर कलां महिला थाना में शिकायत दी है। जिस पर पुलिस ने अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खानपुर कलां महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में आयुर्वेदिक कालेज की महिला कर्मी आनंदी ने बताया कि उसकी जान पहचान दिल्ली की फ्रेंडस कालोनी निवासी रजत भुटानी से की थी। आरोपी ने कई माह पहले उसे कहा था कि वह उसके बेटे को दुबई भेज सकता है। वहां जाकर वह अच्छी खासी कमाई कर सकता है। जिस पर वह उसकी बातों में आ गई। आरोपी ने इसकी एवज में उससे पौने तीन लाख रुपये की मांग की थी। जिस पर उसने पीएनबी खानपुर से आरोपी को पैसे दे दिए। महिला का आरोप है कि कई माह बीतने के बाद भी उसके बेटे को दुबई नहीं भेजा गया। साथ ही आरोपी से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। वह भूमिगत हो गया है। अब उसने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बहन के बेटे को भेज चुका है दुबई
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसकी बहन के बेटे को पहले ही दुबई भेज चुका है। जिसके चलते जब आरोपी ने उसके बेटे को दुबई भेजने की बात कही तो उसने आसानी से भरोसा कर लिया। उसे क्या पता था कि आरोपी उसकी पूंजी लेकर गायब हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्जन
आयुर्वेदिक कालेज की कर्मी ने उसके बेटे को दुबई भेजने के नाम पर नकदी ऐंठने की शिकायत दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बलजीत सिंह, जांच अधिकारी, खानपुर कलां महिला थाना।