{"_id":"5fdc45c88ebc3e41db1c091a","slug":"sonipat1608271304","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर की टक्कर से क्रेटा सवार युवक की मौत, सेंट्रो सवार अधिवक्ता मामा व भाई बाल-बाल बचे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कैंटर की टक्कर से क्रेटा सवार युवक की मौत, सेंट्रो सवार अधिवक्ता मामा व भाई बाल-बाल बचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंटर की टक्कर से क्रेटा सवार युवक की मौत, सेंट्रो सवार अधिवक्ता मामा व भाई बाल-बाल बचे
विज्ञापन
-अधिवक्ता दो भांजों के साथ क्रेटा गाड़ी में सेंट्रो कार लेने गया था पानीपत
-पानीपत से लौटते हुए बडौता गांव के पास कैंटर ने क्रेटा और सेंट्रो को मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गोहाना बाइपास पर गांव बड़ौता के पास कैंटर चालक ने क्रेटा गाड़ी व सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। हादसे में क्रेटा सवार युवक की मौत हो गई और सेंट्रो सवार उसका मामा व भाई बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मूलरूप से मेवात के गांव ननकपुर फिलहाल फरीदाबाद के फतेहपुर तगा निवासी अधिवक्ता जमशेद ने सदर गोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह अपने भांजे दिलशाद अली (25) व इरशाद अली के साथ बुधवार को फरीदाबाद से कार खरीदने के लिए क्रेटा गाड़ी में सवार होकर पानीपत गए थे। वहां से वह सेट्रो कार खरीदकर वापस फरीदाबाद के लिए चले थे। वह तथा उसका भांजा इरशाद सेंट्रो कार में थे और दूसरा भांजा दिलशाद क्रेटा गाड़ी लेकर चल रहा था। जब वह बुधवार देर रात गोहाना बाइपास पर गांव बड़ौता के पास पहुंचे तो अचानक तेज रफ्तार में आए कैंटर चालक ने पहले क्रेटा और फिर सेंट्रो कार को टक्कर मार दी। क्रेटा गड्ढों में चली गई और सेंट्रो भी काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। उसने मशक्कत से कार पर नियंत्रण किया और नीचे उतरे तो चालक कैंटर छोडक़र फरार हो चुका था। हादसे में उसका भांजा दिलशाद बुरी तरह से घायल हो गया। वह उसे लेकर महिला मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर पहुंचे। जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद वह अपने भांजे को लेकर फरीदाबाद के बीके अस्पताल में पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन