{"_id":"5fd8a22f8ebc3e3e723032ce","slug":"sonipat1608032815","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंडली धरना स्थल पंजाब के एक और किसान की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
कुंडली धरना स्थल पंजाब के एक और किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली धरना स्थल पर पंजाब के एक और किसान की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। केंद्र सरकार के तीन कानूनों को रद्द कराने की मांग को लेकर कुंडली बॉर्डर पर दिए जा रहे धरना स्थल पर मंगलवार को एक अन्य किसान ने दम तोड़ दिया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।
पंजाब के जिला मोहाली के गांव कड़ाला का किसान गुरमीत सिंह (74) 11 दिन पहले कुंडली धरना स्थल पर आया था। वह अपने साथियों व ग्रामीणों के साथ फिलहाल गांव रसोई के पास ट्रैक्टर-ट्राली में रुका हुआ था। गुरमीत के साथी व उनके गांव के जगबीर जोहल ने बताया कि मंगलवार सुबह गुरमीत सिंह ठीक थे। वह सुबह उठकर घूमने के बाद वापस ट्राली में आए थे। उसके बाद उन्होंने सुबह नाश्ता भी किया था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जब वह अपनी ट्राली के पास थे तो उन्होंने अचानक सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिस पर उन्हें ट्राली के अंदर बिस्तर पर लेटाया गया तो वह अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई। कुंडली थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन