{"_id":"5fd8a1f88ebc3e3c8f32f03b","slug":"sonipat1608032760","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
-चालक के ट्रैक्टर-ट्राली को अचानक मोड़ने के चलते हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा : गांव सिलाना के पास ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव गुहणा निवासी चांद राम ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार काम के सिलसिले में खरखौदा आया था। काम निपटाकर वह बाइक पर देर शाम वापस घर जा रहा था। जब वह सिसाना से सिलाना गांव के बीच पहुंचा तो उसके देखा कि एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली के पीछे एक अन्य बाइक सवार चल रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर चालक ने मोड़ आने पर अचानक से ब्रेक लगाकर ट्रैक्टर को मोड़ दिया। जिससे उसके पीछे चल रहा बाइक सवार ट्राली से जा टकराया और घायल होकर गिर गया। उसने अपनी बाइक को रोककर देखा तो दूसरी बाइक पर सवार युवक उसके चचेरे भाई का बेटा नवीन था। उसने नवीन को संभाला तो उसने उसके सामने ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद भीड़ एकत्रित होने पर ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भाग गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने चांद राम की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन