फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   मित्र बनकर व्यक्ति के पास किया फोन, पेटीएम में 20000 का वाउचर जमा कराने का झांसा देकर 49900 उड़ाए

मित्र बनकर व्यक्ति के पास किया फोन, पेटीएम में 20000 का वाउचर जमा कराने का झांसा देकर 49900 उड़ाए

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 01:22 PM IST
विज्ञापन
मित्र बनकर व्यक्ति के पास किया फोन, पेटीएम में 20000 का वाउचर जमा कराने का झांसा देकर 49900 उड़ाए
विज्ञापन
- पीडित के मोबाइल नंबर पर नहीं है पेटीएम, आरोपी को पुत्रवधू का नंबर दिया - वार्ड-16 गोहाना के व्यक्ति ने ठगी के बाद सिटी थाना में दर्ज कराया मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गोहाना शहर के वार्ड-16 निवासी व्यक्ति के पास मित्र बनकर कॉल करने के बाद झांसे में लेकर पेटीएम से 49900 रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीडित के मोबाइल नंबर पर पेटीएम नहीं होने के बावजूद उसने मित्र की मदद के लिए पुत्रवधू का पेटीएम नंबर आरोपी को दे दिया। जब नकदी निकली तो ठगी का पता लगा। उन्होंने सिटी थाना में शिकायत दी। जिस पर सिटी थाना गोहाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वार्ड-16 के नान्हा नगर निवासी बालकृष्ण ने पुलिस को बताया कि वह 13 दिसंबर को दोपहर बाद घर पर थे। इसी दौरान एक मोबाइल नंबर से उनके पास कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि उसे पहचानते हो। जिस पर उने मना कर दिया। इस पर कॉल करने वाले ने कहा कि वह उनका पुराना मित्र बोल रहा है। उसकी आवाज सुनकर अंदाजा से उसने कह दिया कि झुंझनू से धीरेंद्र बोल रहे हो। इस पर उसने कहा कि वह धीरेंद्र ही बोल रहा है। आरोपी ने उससे कहा कि उसे पेटीएम से 20000 रुपये का बाउचर जमा कराना है, लेकिन उसके खाते से जमा नहीं हो रहा है। आरोपी ने उससे पूछा कि वह पेटीएम प्रयोग करते हैं। जिस पर उसने मना करते हुए कहा कि उसकी पुत्रवधू उपमा पेटीएम का प्रयोग करती है। उसने आरोपी की बातचीत अपनी पुत्रवधू से करा दी। जिस पर आरोपी ने धोखाधड़ी करते हुए उसकी पुत्रवधू के पेटीएम के माध्यम से उसके पीएनबी के खाते से 49900 रुपये की नकदी निकाल ली। तब उन्हें ठगी का पता लगा। जिस पर मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed