फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बंद घर का ताला तोड़कर 30000 रुपये व आभूषण ले गए चोर

बंद घर का ताला तोड़कर 30000 रुपये व आभूषण ले गए चोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
बंद घर का ताला तोड़कर 30000 रुपये व आभूषण ले गए चोर
विज्ञापन
-पांच दिन बाद मायके से लौटी महिला को घर में सामान बिखरा मिला -गांव मोहाना में चोर संदूक के अंदर से निकाल ले गए नकदी व आभूषण अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव मोहाना में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर अंदर से नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। पीडित महिला घर पर ताला लगाकर अपने मायके गई थी। वहां से लौटी तो चोरी का पता लगा। मोहाना थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव मोहाना की रहने वाली वंती देवी ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह 25 नवंबर को अपने घर पर ताला लगाकर अपने मायके गई थी। वह सोमवार को अपने मायके से लौटी तो घर का ताला टूटा मिला। उसने अंदर जाकर देखा तो घर के अंदर सामान बिखरा था और संदूक भी खुली पड़ी थी। उसने देखा कि चोर घर में घुसकर अंदर से 30000 रुपये की नकदी, सोने के कानों के टॉप्स, चांदी की पाजेब व मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। उसने आसपास पता किया, लेकिन चोरों का पता नहीं लग सका। जिस पर उसने मामले से मोहाना थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed