फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर कंप्यूटर-प्रिंटर व अन्य सामान ले गए चोर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर कंप्यूटर-प्रिंटर व अन्य सामान ले गए चोर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोडक़र कंप्यूटर-प्रिंटर व अन्य सामान ले गए चोर
विज्ञापन
- गांव मोहाना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई चोरी की वारदात - फार्मासिस्ट के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मुकदमा अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव मोहाना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का ताला तोड़कर चोर कंप्यूटर, प्रिंटर, फ्रिज व अन्य सामान चोरी कर ले गए। स्वास्थ्य केंद्र के फार्मासिस्ट ने मामले को लेकर मोहाना थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोनीपत के नरेंद्र नगर निवासी प्रदीप कुमार ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि वह मोहाना स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट नियुक्त है। वह शनिवार को स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। वह अंदर गए तो वहां भी कई कमरों का ताला टूटा था। उन्होंने देखा के पीएचसी से चोर रात को ताला तोड़कर कंप्यूटर, कंप्यूटर टेबल, जिओ की वाई-फाई डिवाइस, प्रिंटर, फ्रिज, आरओ, दो इनवर्टर और दो बैटरी, एक आईएलआर, डीप फ्रिजर व दो स्टेबलाइजर चोरी मिले। उन्होंने मोहाना थाना पुलिस को अवगत कराया। जिस पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed