{"_id":"5f9a8a448ebc3e9b88175d3f","slug":"sonipat1603963460","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर ड्रेन में फेंके गए दो युवकों के शव मिले, नहीं हो सकी पहचान","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
हत्या कर ड्रेन में फेंके गए दो युवकों के शव मिले, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या कर ड्रेन में फेंके गए दो युवकों के शव मिले, नहीं हो सकी पहचान
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के सोनीपत मोड़ पर ड्रेन नंबर आठ में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की गर्दन व चेहरे पर तेजधार हथियार के निशान मिले है। अंदेशा है कि दोनों की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शवों को खुर्द-बुर्द करने के लिए ड्रेन में फेंका गया है। पुलिस ने नगर पार्षद के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शवों को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज किया है। शवों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
गोहाना के वार्ड-10 से नगर पार्षद सोनीपत रोड वार्ड-10 निवासी विजेंद्र कुमार ने बुधवार रात को पुलिस को बताया कि उन्हें लोगों से सूचना मिली थी कि ड्रेन में दो लोगों के शव तैर रहे हैं। जिस पर वह मौके पर पहुंचा तो सोनीपत मोड़ पर ड्रेन के अंदर दो युवकों के शव देखकर उसने मामले से सिटी थाना गोहाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी महिपाल सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और शवों को बाहर निकलवाया। दोनों युवकों की गर्दन व चेहरे पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार युवकों की कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर शवों को खुर्द-बुर्द करने को ड्रेन में फेंका गया है। दोनों युवक नीली जींस व टी-शर्ट पहने हुए है। उनके पास कोई कागजात तक नहीं मिला है। पुलिस ने उनकी पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिया है। साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने विजेंद्र कुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शवों का खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना प्रभारी महिपाल सिंह ने बताया कि दोनों के चेहरे व गर्दन पर तेजधार हथियार से वार के निशान मिले हैं। ऐसा लगता है कि किसी अन्य स्थान पर हत्या कर खुर्द-बुर्द करने को फेंका गया है। पुलिस दोनों शवों की पहचान के प्रयास में जुट गई है। जिससे मामले से पर्दा उठाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन