फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   पिस्तौल व तलवार के बल पर युवक से बाइक, मोबाइल व 8000 रुपये लूटे

पिस्तौल व तलवार के बल पर युवक से बाइक, मोबाइल व 8000 रुपये लूटे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
पिस्तौल व तलवार के बल पर युवक से बाइक, मोबाइल व 8000 रुपये लूटे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव अहमदपुर शमशान घाट के पास तीन बदमाश राठधना गांव के युवक को पिस्तौल अड़ाकर व तलवार दिखाकर बाइक, नकदी व मोबाइल लूट ले गए। युवक बाइक पर सवार हो फैक्टरी से रात को अपने घर लौट रहा था। सदर थाना पुलिस ने उसके बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव राठधना निवासी दीपक ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित अपनी कंपनी सुप्रीम लैमिनेटस से बुधवार रात को बाइक पर सवार होकर अपने घर आ रहा था। जब वह गांव अहमदपुर के शमशान घाट के पास पहुंचा तो इसी दौरान तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। उसे रोकने के बाद एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल अड़ा दी। वहीं एक अन्य ने तलवार उसके पैर पर लगा दी। उनके साथी ने उसका मोबाइल फोन व पर्स से 8000 रुपये की नकदी छीन ली। बाद में उन्होंने उसे बाइक से नीचे उतार दिया। वह उसकी बाइक, नकदी व मोबाइल छीनकर फरार हो गए। उसने राहगीरों की मदद से मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सदर थाना पुलिस ने जांच के बाद युवक के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed