{"_id":"5f9952b98ebc3e5be450a65e","slug":"sonipat1603883705","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सडक़ हादसों में गई तीन की जान, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अलग-अलग सडक़ हादसों में गई तीन की जान, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग सडक़ हादसों में गई तीन की जान, दो की हालत गंभीर
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। कुंडली, खरखौदा व सदर गोहाना थाना पुलिस ने मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ज्ञान नगर निवासी विनय कुमार ने थाना कुंडली पुलिस को बताया कि वह तथा उसका बड़ा भाई रितेश डिलीवरी का काम करते हैं। उसका भाई रितेश अमेजन कंपनी के सामान की डिलीवरी का काम करता है। वह मंगलवार को पारकार मॉल के बाहर अपने भाई का इंतजार कर रहा था। इसी बीच उसका भाई स्कूटी पर सवार होकर आता दिखाई दिया। उसके साथ एक बाइक सवार भी चल रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली चालक तेज गति में आया और उसके भाई की स्कूटी और साथ चल रहे व्यक्ति की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों सडक़ पर गिरकर घायल हो गए। दोनों को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर उसके भाई रितेश की मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान दिल्ली के न्यू साहिद पुरा निवासी त्रिलोकन के रूप में हुई। उसे अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने विनय के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं गांव फिरोजपुर बांगर के पास स्कूटी सवार दो लोगों को कार ने टक्कार मार दी। दिल्ली के गांव मदनपुर डबास निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। वह तथा उसका साथी उनके गांव का रणजीत उर्फ रणबीर उसकी स्कूटी पर सवार होकर गांव गोरड जा रहे थे। जब वह फिरोजपुर बांगर के पास पहुंचे तो कार चालक ने उनकी स्कूटी का टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को पूठ अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रणजीत को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सुरेंद्र के बयान पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
तीसरे मामले में गांव चिडाना निवासी रामेहर व उसका बेटा राजेश अलग-अलग साइकिल पर काम से मुंडलाना गए थे। राजेश ने बताया कि जब वह वापस लौट रहे थे उनके गांव के पास स्थित रीबा फैक्टरी के पास एक ट्रैक्टर चालक ने उसके पिता की साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता रामेहर घायल हो गए। हादसे के बाद रुके ट्रैक्टर चालक ने अपनी पहचान पानीपत के गांव दौड़प़ुर निवासी सोमिन के रूप में दी। वह अपने पिता को उठाकर अस्पताल ले जाने लगा तो चालक वहां से फरार हो गया। उसने अपने पिता को महिला मेडिकल कालेज अस्पताल खानपुर में भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया। रोहतक ले जाते हुए उसके पिता की मौत हो गई। पुलिस ने राजेश के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन