{"_id":"5f9097fa8ebc3e679f0b9822","slug":"sonipat1603311610","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म संचालक को पिस्तौल दिखाकर 59000 रुपये लूटे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पोल्ट्री फार्म संचालक को पिस्तौल दिखाकर 59000 रुपये लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोल्ट्री फार्म संचालक को पिस्तौल दिखाकर 59000 रुपये लूटे
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत: शहर के एटलस रोड पर पोल्ट्री फार्म संचालक को लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर 59000 रुपये लूट लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आदर्श नगर निगवासी कमालुद्दीन पोल्ट्री फार्म चलाते हैं। वह ईदगाह कालोनी और डबल स्टोरी क्षेत्र में मुर्गों की सप्लाई करते हैं। वह साेमवार को मुर्गों के रुपये इकट्ठे करने दुकानों पर गए थे। रात को जब वह रुपये इकट्ठा करके वापस लौट रहे थे तो रोटरी क्लब के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनको रोक लिया। सामने बाइक अड़ाकर लुटेरों ने जान से मारने की धमकी दी। दोनों लुटेरों ने रुपयों वाला थैला छीन लिया और भाग गए। भागते समय वह पोल्ट्री फार्म संचालक की बाइक की चाबी भी निकालकर ले गए। पुलिस बदमाशों को तलाश कर रही है।