फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कुख्यात अक्षय पलड़ा के नाम पर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

कुख्यात अक्षय पलड़ा के नाम पर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
कुख्यात अक्षय पलड़ा के नाम पर मांगी 50 लाख रुपये की रंगदारी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव मुकीमपुर निवासी किसान ने कुख्यात अक्षय पलड़ा के नाम पर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। किसान का आरोप है कि जब वह खेत में थे तो उनके दो मोबाइल नंबरों पर इंटरनेट कॉल कर रंगदारी की मांग की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव मुकीमपुर निवासी रामकुमार ने राई पुलिस को बताया कि वह सोमवार सुबह करीब सात बजे अपने खेत में था। इसी दौरान उसके दोनों मोबाइल नंबर पर इंटरनेट कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को अक्षय पलड़ा बताते हुए उससे 50 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। फोन करने वाले ने कहा था कि वह अक्षय पलड़ा बोल रहा है। उसे 50 लाख रुपये चाहिए। उसने पैसे के लिए फोन किया है। जिसके बाद उसने फोन काट दिया। रामकुमार ने आरोप लगाया कि अक्षय पलड़ा का नाम लेकर कोई उसे दबाव में लेकर पैसों की मांग कर रहा है। पुलिस ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed