फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   दो गायों की लड़ाई की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

दो गायों की लड़ाई की चपेट में आने से दुकानदार की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
दो गायों की लड़ाई की चपेट में आने से दुकानदार की मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत : गांव गढ़ी ब्राह्मणान में सीएससी सेंटर के पास बुधवार सुबह नौ बजे हुए हादसे में एक दुकानदार की मौत हो गई। दो गायों ने लड़ते हुए उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव जुआं निवासी अशोक कुमार (42) शहर में ककरोई रोड पर इलेक्ट्रिक मैकेनिक की दुकान चलाते थे। वह अपने गांव से आवागमन करते थे। बुधवार सुबह वह घर से बाइक पर अपनी दुकान के लिए आ रहे थे। जब वह गढ़ी ब्राहमणान में सीएससी सेंटर के पास पहुंचे सडक़ पर दो बेसहारा गाय लड़ रही थीं। उन्होंने गायों की लड़ाई से कुछ पहले ही अपनी बाइक रोक ली। इसी बीच लड़ती हुई दोनों गाय उनकी बाइक के पास आ गई। गायों के टकराने से वह बाइक सहित सडक़ पर गिर गए। सडक़ के दोनों ओर खड़े लोगों ने शोर मचाकर और सडक़ पर डंडे फटकार कर गायों को भगाया। गायों के हट जाने पर लोगों ने अशोक कुमार को उठाकर अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। उनके मोबाइल नंबर के आधार पर परिवार के लोगों को सूचना दी गई। इस दौरान नाराज लोगों ने मौके पर प्रदर्शन किया और बेसहारा पशुओं से होने वाली परेशानी पर आक्रोश जताया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed