फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या, मुकदमा दर्ज

विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 03:13 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव बिधलान में ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता की जहर खिलाकर हत्या कर दी। विवाहिता के भाई ने उसके पति व ससुर समेत चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव खानपुर कलां की रहने वाली ज्योति (24) की शादी 28 अप्रैल, 2017 को गांव बिधलान निवासी गुलशन के साथ हुई थी। ज्योति की जहर खाने के चलते महिला मेडिकल कालेज अस्पताल में मौत हो गई। उसके मायके वालों ने उसकी दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। ज्योति के भाई गांव खानपुर कलां निवासी सोनू ने पुलिस को बताया कि 15 अक्तूबर को सुबह गुलशन ने उसे फोन कर कहा था कि अपनी बहन को ले जा नहीं तो वह उसे जान से मार देंगे। जिस पर वह अपनी मां कृष्णा के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के घर जाने के लिए चल दिया। जब वह गांव बिधलान से एक किलोमीटर पहले पहुंचे तो उसकी बहन को गंभीर हालत में कार के अंदर डालकर लाया जा रहा था। जिस पर उसने अपनी मां को कार में बैठा लिया। वह अपनी बहन को लेकर खानपुर मेडिकल कालेज अस्पताल में पहुंचे, जहां उसकी बहन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सोनू ने आरोप लगाया कि उसकी बहन ने कार के अंदर उसकी मां को बताया कि उसके पति गुलशन व ससुर धर्मपाल ने मारपीट कर उसे जबरन जहर खिला दिया था। उसकी ननद व सास भी मारपीट में शामिल थी। पुलिस ने सोनू के बयान पर चारों के खिलाफ हत्या, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दो मासूम बच्चियों के सिर से उठा मां का साया ज्योति की हत्या के बाद उसकी मासूम बेटियों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। उसकी करीब दो साल की बेटी कशिश व सात माह की गुंजन है। उन दोनों मासूमों को तो यह भी नहीं पता कि उनकी मां उन्हें छोड़कर जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यत दी। पुलिस ने विश्वेंद्र के बयान पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed