{"_id":"5f8abc6a8ebc3e679f0b965d","slug":"sonipat1602927722","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी को बहकाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने किशोरी के पिता के बयान पर बहकाकर ले जाने व दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
कुंडली थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि गांव का युवक हिमांशु उसकी 17 साल की बेटी के बहकाकर ले गया है। पुलिस ने इस संबंध में बहकाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को दिल्ली के गांव बांकनेर से गिरफ्तार कर लिया। लडक़ी को भी बरामद कर लिया गया। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म, जुवेनाइल एक्ट और 4 पॉक्सो एक्ट भी लगा दिया है।
विज्ञापन