फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   अलग-अलग स्थानों पर किशोरी व युवती से दुष्कर्म

अलग-अलग स्थानों पर किशोरी व युवती से दुष्कर्म

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर किशोरी व युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर किशोरी व युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले सामने आए हैं। किशोरी की मां व युवती के बयान पर पुलिस ने मुकदमें दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि दिल्ली के रहने वाले राकेश नाम के युवक ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने बताया कि आरोपी ने 13 अक्तूबर को उनके गांव में आकर उसकी 15 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी दी है। महिला ने बताया कि पहले उसकी बेटी ने डर के चलते उन्हें नहीं बताया। अब उसकी बेटी ने उन्हें जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म व 6 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं सदर थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की कालोनी में किराए पर रहती है। 19 वर्षीय युवती का आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाली महिला की मदद से उसके परिचित दिवांशु नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की जान से मारने की धमकी दी है। युवती का आरोप है कि चार माह पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed