{"_id":"5f89db068ebc3e9be74e40b1","slug":"sonipat1602870022","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले के सामने कैंटर ने जीजा को कुचला, मौत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
साले के सामने कैंटर ने जीजा को कुचला, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साले के सामने कैंटर ने जीजा को कुचला, मौत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जीटी रोड पर गांव राई के पास कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने साले के साथ काम के सिलसिले में बहालगढ़ गया था। वहां से लौटते हुए युवक की बाइक को कैंटर ने टक्कर मार दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के साले के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव औरंगाबाद निवासी संजीव कुमार अपने साले गांव कुंडली निवासी सागर के साथ काम के सिलसिले में बहालगढ़ गया था। संजीव कुमार बाइक पर था और उसका साला स्कूटी पर चला रहा था। सागर ने बताया कि जब वह राई गांव के सामने पहुंचे तो इसी दौरान एक कैंटर ने उसके जीजा की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसका जीजा बुरी तरह से घायल हो गया। कैंटर चालक भी मौके पर आ गया। उसने अपनी पहचान यूपी के जिला बागपत के गांव फैजपुर निनाना निवासी मनोज के रूप में दी। वह अपने जीजा को संभालने लगा तो कैंटर चालक फरार हो गया। उसने अपने जीजा को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सागर के बयान पर कैंटर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन