{"_id":"5f869a0f8ebc3e9bb15ef1e9","slug":"sonipat1602656783","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली में आग लगाने से जली थी ईख की फसल, दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पराली में आग लगाने से जली थी ईख की फसल, दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडली। गांव दहिसरा में आग लगने से दो किसानों की दो एकड़ गन्ने की फसल जलने के मामले में किसानों ने पड़ोसी किसान पर आरोप लगाया है। पुलिस ने पड़ोसी किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव दहिसरा निवासी विजय सिंह व नरेश चौहान ने दो एकड़ गन्ने की फसल उगा रखी थी। सोमवार को उनकी फसल में आग लग गई थी। जिससे दोनों की गन्ने की फसल जल गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि पड़ोसी किसान हरबीर ने अपनी पराली में आग लगा थी। जिससे उनके गन्ने की फसल में आग लगी है। उनका आरोप है कि हरबीर जानता था कि उसकी पराली की आग से ईख में आग लग सकती है। उसके बावजूद उसने आग लगा दी। पुलिस ने इस संबंध में नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन