{"_id":"5f854c148ebc3e9b91747716","slug":"sonipat1602571284","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर स्वीफ्ट डिजायर और आई-20 कार लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पिस्तौल दिखाकर स्वीफ्ट डिजायर और आई-20 कार लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। सोनीपत में बेखौफ बदमाश लगातार लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बदमाशों ने देर रात अलग-अलग स्थानों से पिस्तौल दिखाकर स्वीफ्ट डिजायर व आई-20 कार लूट ली और फरार हो गए। स्वीफ्ट डिजायर कार को बहादुरगढ़ से टैक्सी में लेकर आने के बाद लूटा गया तो बहन के घर के घर जा रहे युवक पर हमला कर आई-20 कार लूटी। सदर गोहाना व खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जवाहरा निवासी सुरेश ने पुलिस को बताया कि वह सोमवार रात को अपनी आई-20 कार लेकर अपनी बहन के घर गांव कालखा जाने के लिए निकला था। जब वह जवाहरा-परढाना रोड पर पहुंचा तो उसने कार को लघुशंका के लिए रोक दिया। इसी बीच बाइक सवार तीन युवक उसके पहुंचे। उनमें से एक युवक ने उसकी गर्दन पर रिवाल्वर अड़ा दी। इसी बीच दूसरे युवक ने हाथ में ली डोगा बंदूक का बट उसके सिर व गर्दन पर मारकर उससे कार की चाबी छीन ली। उन्होंने मोबाइल व नकदी छीनने का प्रयास भी किया, लेकिन बाद में वह कार लेकर परढ़ाना की तरफ भाग गए। सुरेश ने पुलिस को अवगत कराया। सदर थाना गोहाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं खरखौदा में मटिंडू से रोहणा मार्ग पर हथियारबंद बदमाश टैक्सी चालक को पिस्तौल दिखाकर उसकी टैक्सी, नकदी व मोबाइल छीन ले गए। बहादुरगढ़ के लाइन पार क्षेत्र नाहरा-नाहरी मार्ग निवासी अशोक कुमार ने खरखौदा पुलिस को बताया कि वह वह अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार को टैक्सी में चलाता है। सोमवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे बहादुरगढ़ से तीन युवकों ने उसकी कार को खरखौदा चलने के लिए बुक किया था। वह वाया सैदपुर होते हुए खरखौदा आ गए। खरखौदा पहुंचने पर युवकों ने उसे रोहणा गांव चलने को कहा, जिस पर उसने रोहणा गांव के रास्ते की जानकारी नहीं होने की बात कही तो युवकों ने कहा कि उन्हें रास्ता पता है। ऐसे में उनके बताए अनुसार वह छिन्नौली गांव होते हुए मटिंडू व रोहणा गांव के बीच में पहुंचा ही था कि एक युवक ने पहले उसका हाथ खींच लिया और दूसरे ने कार की चाबी निकाल ली। वहीं तीसरे युवक ने पिस्तौल दिखाते हुए उसे नीचे उतरने को कहा। उसके बाद बदमाश उसकी कार लेकर भाग गए। अशोक का कहना है कि कार में उसका मोबाइल, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 2 एटीएम, लाइसेंस, 2100 रुपये, पास बुक व चेक बुक सहित अन्य कागजात थे। खरखौदा पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन