फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   होटल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, 65000 रुपये एवं सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए आरोपी

होटल में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़, 65000 रुपये एवं सीसीटीवी की डीवीआर चोरी कर ले गए आरोपी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव पिपली टोल के पास स्थित होटल में घुसकर तोडफ़ोड़ व मारपीट करने और बाद में 65000 रुपये व सीसीटीवी की डीवीआर चोरी करने का मामला सामने आया है। पीडि़त होटल मालिक ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मूलरूप से गांव मोई हुड्डा फिलहाल दिल्ली रोड खरखौदा निवासी सोनू ने बताया कि उसने पिपली टोल पर त्रिवेणी के नाम से होटल खोल रखा है। उसने बताया कि वह बुधवार रात को होटल पर था। इसी दौरान पिपली निवासी नवरत्न कार लेकर नशे की हालत में होटल पर आया था। उसने होटल में आकर गाली-गलौच करने लगा। साथ ही होटल खाली करने की धमकी दी। जब उसने उसे समझाया तो आरोपी ने फोन कर पांच-छह युवकों को बुला लिया। उन्होंने होटल में तोडफ़ोड़ कर दी। उसके साथ मारपीट करने लगा। वह जान बचाकर खेतों की तरफ भाग गया। जब वह लौटा तो देखा कि आरोपी उसके गल्ले से 65000 रुपये चोरी कर ले गए है। इतना ही नहीं उसका सीसीटीवी तोडक़र डीवीआर भी ले गए। साथ ही उसके फ्रिज, शीशे, सीसीटीवी व काउंटर के शीशे भी तोड़ गए। उसने पुलिस को अवगत करया। पुलिस ने जांच के बाद मारपीट, चोरी व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed