{"_id":"5f80054a8ebc3e9b8268b852","slug":"sonipat1602225482","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यक्ति के खाते से कर डाली 40000 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
व्यक्ति के खाते से कर डाली 40000 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के कोट मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 40000 रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली। पीड़ित को जब पता लगा तो मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट मोहल्ला निवासी सतीश ने बताया कि उसका शनि मंदिर रोड स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में खाता है। उसने बताया कि साइबर ठगों ने उसके खाते से ऑनलाइन अलग-अलग समय पर 40000 रुपये की खरीददारी कर डाली। जब उसे मामले का पता लगा तो उसने बैंक में शिकायत की। जिस पर उन्होंने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने को कहा। व्यक्ति ने अज्ञात पर उसके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन