{"_id":"5f8005178ebc3e9b90282d6a","slug":"sonipat1602225431","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त सूबेदार की बेटी के घर से 40000 रुपये और आभूषण चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सेवानिवृत्त सूबेदार की बेटी के घर से 40000 रुपये और आभूषण चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव राठधना निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार की बेटी के घर से चोर 40000 रुपये और आभूषण चोरी कर ले गए। एक संदिग्ध पीडि़ता के घर में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पीडि़त के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव राठधना निवासी नलिनी ने बताया कि उनके पिता मुख्यत्यार सिंह सेना से सूबेदार के पद से रिटायर्ड है। नलिनी ने पुलिस को बताया कि 5 अक्तूबर को रात आठ बजे वह घर के नीचे टंकी भरने गई थी। साथ ही वह पशुओं का चारा डालने लग गई। इसमें उसे करीब दो घंटे लग गए। जब वह ऊपर गई तो उसने देखा कि कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी के अंदर से करीब 40000 रुपये, कानों के टॉप्स, सोने की अंगूठी, चांदी के दो सिक्के गायब मिले। उसने घर में लगे सीसीटीवी में जांच की तो उसके घर में मजदूरी करने आया सुरेश उनके घर की तरफ आता दिखाई दे रहा है। उसे शक है कि सुरेश ही चोरी कर ले गया है। पुलिस ने पीडि़ता के बयान पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन