फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आभूषण हड़पने का आरोपी काबू

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और आभूषण हड़पने का आरोपी काबू

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक की रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करने और उसके लाखों के आभूषण हड़पने के आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी गोहाना का रहने वाला टीना है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
रोहतक की 19 वर्षीय शादीशुदा युवती ने 24 जुलाई को पुलिस को बताया था कि वह 16 जून को गोहाना के बस स्टैंड पर आई थी। युवती ने अपने किसी परिचित के पास फोन किया तो उसने टीना नाम के युवक को उसे लेने के लिए बस स्टैंड पर भेज दिया था। टीना युवती को अपने घर ले गया था। युवती का आरोप था कि टीना ने उसे शादी का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती को आरोपी ने 1 जुलाई तक अपने घर पर रखा था। आरोपी ने युवती के आभूषण व मोबाइल भी हड़प लिए थे। युवती ने जब अपने गहने और मोबाइल वापस मांगे तो युवक आनाकानी करने लगा था। आरोपी ने युवती को किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जिस पर युवती ने शहर थाना में शिकायत दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed