फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महज 15 मिनट के लिए घर से बाहर गए तो चोर 37000 रुपये और आभूषण ले उड़े

महज 15 मिनट के लिए घर से बाहर गए तो चोर 37000 रुपये और आभूषण ले उड़े

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गोहाना की चौपड़ा कालोनी में महज 15 मिनट के लिए परिवार के लोग बाहर गए तो चोर आभूषण और नकदी ले गए। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सिटी थाना गोहाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
चौपड़ा कालानी के रहने वाले सतबीर सिंह ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उनके परिवार के सदस्य वीरवार को दोपहर पौने एक बजे से एक बजे के बीच बाहर गए थे। इसी बीच चोर उनके घर के अंदर घुस गया। चोर घर से 37000 रुपये, दो जोड़ी सोने के झुमके, 5 चांदी के सिक्के व तीन जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी कर ले गया। जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो दरवाजा खुला देख चोरी का पता लगा। उन्होंने अपने स्तर पर पता लगाया लेकिन जानकारी नहीं मिल सकी। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। सिटी थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed