फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   महिला ने देवर और ससुर पर लगाया दुष्कर्म तो पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप

महिला ने देवर और ससुर पर लगाया दुष्कर्म तो पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने ससुर व देवर पर दुष्कर्म और पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2009 में हुई थी। शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताडि़त जाने लगा था। महिला ने अपने ससुर व देवर पर उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाकर उसे प्रताडि़त करने की शिकायत दी है। ससुराल पक्ष पर उसने मारपीट का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 2 सितंबर से वह अपने मायके में रह रही है। सदर थाना पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed