फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बाबा राघव दास के चालक और साथी को पिस्तौल दिखाकर सफारी गाड़ी लूटी, सेंट्रो कार छोड़ गए बदमाश

बाबा राघव दास के चालक और साथी को पिस्तौल दिखाकर सफारी गाड़ी लूटी, सेंट्रो कार छोड़ गए बदमाश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। ड्रेन नंबर-8 से फरमाणा के पास से शुक्रवार देर रात पिस्तौल दिखाकर बदमाश बाबा राघव दास के चालक व उसके साथी से सफारी गाड़ी छीन ले गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब किलोई गांव स्थित शनि मंदिर के बाबा का चालक अपने साथी को छोडऩे उसकी बहन के घर जा रहा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फरमाणा चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव जसराणा निवासी कबीर का कहना है कि वह किलोई गांव स्थित शनि मंदिर के बाबा राघव दास निर्माण की सफारी गाड़ी चलाता है। शुक्रवार को रात करीब साढ़े दस बजे वह जब घर जाने लगा तो उसने बाबा से सफारी गाड़ी की चाबी ले ली। इसी दौरान किलोई गांव निवासी कुलदीप भी अपने घर जाने के लिए गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी में तेल कम था तो वह पहले लाढोत स्थित पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने चले गए। जहां पर उन्हें किलोई गांव निवासी कमल मिला। जिसने भी उसे साथ ले चलने की बात कही। वापस किलोई गांव आने पर कुलदीप नीचे उतर गया लेकिन कमल ने उसे रिढाऊ स्थित उसकी बहन के घर छोडऩे की बात कही। वह दोनों जब रिढाऊ आ रहे थे तो फरमाणा के पास पहुंचने पर सामने एक सेंट्रो कार खड़ी दिखाई दी। जिसके पास खड़ा एक युवक हाथ से उन्हें गाड़ी रोकने का इशारा कर रहा था। जब उन्होंने पास आकर गाड़ी रोकी तो उक्त युवक ने उससे पाना मांगा, जिस पर उसने गाड़ी में पाना होने से मना कर दिया। वह कुछ कर समझ पाता इससे पहले ही युवक ने उस पर पिस्तौल तानते हुए गाड़ी से नीचे उतारा, इसी बीच दो अन्य युवक भी वहां आए जिन्होंने उनसे उनका मोबाइल वह नकदी छीनी। जिसके बाद वहां से उन्हें भागने के लिए कह दिया गया। बदमाश हथियार के बल पर उनकी सफारी गाड़ी छीन कर फरार हो गए जबकि अपनी सेंट्रो कार को वहीं छोड़ गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत पर बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed