फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   विधवा को शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विधवा को शादी का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। राई थाना क्षेत्र में रहने वाली विधवा ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अब आरोपी उसे छोडकऱ फरार हो गया। राई थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
राई थाना क्षेत्र की रहने वाली 30 वर्षीय महिला ने बताया कि मूलरूप से यूपी के गाजीपुर का बिट्टू कुमार उनके पड़ोस में किराए पर रहता था। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर करीब एक साल से उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। अब आरोपी गाजीपुर भाग गया है। उसने जब आरोपी से शादी करने को कहा तो वह जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस पर महिला ने पुलिस को बताया। राई थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed