{"_id":"5f61adba8ebc3e388a71d8de","slug":"sonipat1600236986","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के नहाते हुए फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दे एक साल से कर रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला के नहाते हुए फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दे एक साल से कर रहा दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गोहाना सदर थाना क्षेत्र के गांव में महिला के नहाते हुए फोटो खींचकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर करीब एक साल तक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने भी उसके साथ मारपीट कर जातिसूचक शब्द कहे हैं। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में 29 वर्षीय महिला ने बताया कि गांव के शक्ति ने करीब एक साल पहले जब वह नहा रही थी तो उसके फोटो खींच लिए थे। उसके बाद वह उसके फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला ने बताया कि आरोपी के चाचा-चाची ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं आरोपी के भाई ने उसे जातिसूचक शब्द भी कहे। जिस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन