{"_id":"5f5f0ed78ebc3e506055362a","slug":"sonipat1600065239","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से घूमने निकली तीन सगी बहनों के साथ युवक ने की छेडख़ानी, दी मारने की धमकी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
घर से घूमने निकली तीन सगी बहनों के साथ युवक ने की छेडख़ानी, दी मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गन्नौर क्षेत्र में सुबह घर से घूमने निकली तीन सगी बहनों के साथ पड़ोस के युवक ने छेडख़ानी करते हुए अश्लील कमेंट किए। विरोध करने पर मारने की धमकी भी दी। लड़कियों ने मामले से अपने परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसकी 13, 16 व 17 साल की तीन बेटियां घूमने के लिए गई थी। रास्ते में उनके पड़ोस के रहने वाले दीपक नाम के युवक ने उसकी बेटियों पर कमेंट करने शुरू कर दिए। उसकी बेटियों ने विरोध किया तो आरोपी ने छेडख़ानी की। इतना ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। जिस पर उन्हें मामले से अवगत कराया गया। मामले से पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले में व्यक्ति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन