फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   जीजा-साले पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने किया चाकू और रॉड से हमला, गंभीर

जीजा-साले पर पड़ोसी पिता-पुत्र ने किया चाकू और रॉड से हमला, गंभीर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के आदर्श नगर गंदा नाला के पास रह रहे युवक व उसके जीजा पर देर रात पड़ोसी पिता-पुत्र ने चाकू व रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी पिता-पुत्र युवक के पिता के साथ झगड़ा कर रहे थे। जब वह बचाव को गया तो उस पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आदर्श नगर गंदा नाला के पास रहने वाले अमित (22) ने बताया कि वह पढ़ाई करता है। उसने बताया कि उनके घर से कुछ दूरी पर रहने वाली उसकी बहन सुनीता व जीजा पवन उर्फ कारू शुक्रवार रात को उनके घर आए थे। रात करीब 12 बजे सभी बैठकर बातचीत कर रहे थे। उसका पिता धीरज घर के बाहर नाले की पट्टी पर बैठा था। इसी बीच उसे बाहर से गाली-गलौच की आवाज सुनाई दी। उसने देखा कि उनका पड़ोसी गौतम व उसके पिता रामजतन उसके पिता के साथ झगड़ा कर रहे हैं। वह बाहर आकर छुड़वाने लगा तो गौतम ने अपने हाथ में लिए चाकू से उसके पेट के पास पासू व कमर में दो वार कर दिए। जिससे वह घायल होकर गया और चीखने लगा। उसकी आवाज सुनकर उसका जीजा पवन उसे बचाने आया तो रामजतन ने उसके जीजा के सिर में लोहे की रॉड मार दी। जिससे वह भी घायल हो गए। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। जिस पर उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जिस पर परिजन उन्हें बहालगढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। मामले की सूचना के बाद पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने अमित के बयान पर पड़ोसी पिता-पुत्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकइमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed