{"_id":"5f5b1d478ebc3e44b53be6d3","slug":"sonipat1599806791","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर बुलेट देखकर खरीदने को किया फोन, आरोपी ने झांसा देकर ठग लिए 1.92 लाख रुपये","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
फेसबुक पर बुलेट देखकर खरीदने को किया फोन, आरोपी ने झांसा देकर ठग लिए 1.92 लाख रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर की बाबा कालोनी के रहने वाले युवक ने बुलेट बेचने का झांसा देकर अज्ञात पर 1.92 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि फेसबुक पर बुलेट बाइक देखकर उसने दिए गए नंबर पर बाइक खरीदने के लिए फोन किया था। जिस पर आरोपी ने बाइक बेचने के नाम पर एक मोबाइल नंबर देकर पैसे गुगल-पे करा लिए, लेकिन बाइक नहीं दी। जिस पर उसने सिटी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
बाबा कालोनी के कुबेर वाटिका के पास रहने वाले ईनाम खान ने पुलिस को बताया कि उसने फेसबुक पर एक बुलेट बाइक देखी थी। जिसके साथ एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर भी दिया गया था। उसने बाइक को खरीदने के लिए उस नंबर पर कॉल किया। जिस पर व्यक्ति बाइक बेचने की बात कहने लगा। व्यक्ति ने उसे एक नंबर भेजकर गुगल-पे द्वारा उसे पेमेंट करने को कहा। जिस पर उसने दिए गए नंबर पर 5 सितंबर को पहले 10000 रुपये व फिर 40000 रुपये भेज दिए। उसके बाद 6 सितंबर को उसने आरोपी के नंबर पर गुगल-पे द्वारा ही 20500 रुपये, 28500 रुपये, 31000 रुपये, 20000 रुपये, 11000 रुपये व 31000 रुपये कर कुल 1.92 लाख भेज दिए। उसके बाद भी आरोपी ने बाइक नहीं भेजी। व्यक्ति उससे अभी भी पैसे की मांग कर रहा है। उसने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वह व्यक्ति उससे धोखाधड़ी कर रहा है। उसके पैसे भी वापस नहीं दे रहा है। जिस पर पुलिस ने इनाम खान के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन