{"_id":"5f5b1caa8ebc3e2b8861208f","slug":"sonipat1599806634","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक और रिश्तेदार से मारपीट कर बाइक एवं दो मोबाइल लूटे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
युवक और रिश्तेदार से मारपीट कर बाइक एवं दो मोबाइल लूटे, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव पलड़ी कलां के रहने वाले युवक व उसके रिश्तेदार पर हमला कर गांव के तीन युवक बाइक व मोबाइल फोन लूट ले गए। हमले में युवक घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पहुंची राई थाना पुलिस ने घायल के बयान पर लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गांव पलड़ी कलां के रहने वाले मीनू ने पुलिस को बताया कि वह राई एचएसआईआईडी की फैक्टरी में मसाले बनाने की मशीन पर काम करता है। उसने बताया कि बुधवार को खाना खाकर वह अपने रिश्तेदार निजाम के पास हुक्का पीने गया था। इसी बीच गांव के पंकज का फोन आ गया। उसने उसे रणधीर के ट्यूबवेल के पास बुला लिया। जिस पर वह बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार निजाम के साथ वहां चला गया। वहां पर पंकज के साथ ही गांव का नंदू व अमन भी थे। पंकज ने उसे जाते ही कहा कि नंदू के 500 रुपये किसलिए नहीं दे रहा। इतना कहते ही पंकज व नंदू ने उस पर डंडे से हमला कर दिया। बाद में उसे थप्पड़-मुक्के भी मारे। उसके साथी ने निजाम को पकड़ लिया। उन्होंने उसकी बाइक की चाबी व मोबाइल छीन लिया। निजाम का भी मोबाइल छीन लिया और उसकी बाइक लेकर फरार हो गए। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन निजी अस्पताल में ले गए। राई थाना पुलिस ने मीनू के बयान पर पंकज, नंदू व अमन के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन