{"_id":"5f59c5de8ebc3e43c842b792","slug":"sonipat1599718878","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटे के अलग- अलग बैंक खातों से ठगों ने निकाले 1.93 लाख, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मां-बेटे के अलग- अलग बैंक खातों से ठगों ने निकाले 1.93 लाख, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-12 में रहने वाली बुजुर्ग महिला व उनके बेटे के अलग-अलग बैंक खातों से साइबर ठगों ने 1.93 लाख रुपये की नकदी निकाल ली। बुजुर्ग महिला के पेंशन खाते से 1.11 लाख व उनके बेटे के सेलरी अकाउंट से 82000 रुपये निकाले गए है। सिविल लाइन व सिटी थाना पुलिस ने दोनों के बयान पर मुकदमें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-12 की रहने वाली ज्ञान देवी बजाज ने बताया कि उनका पेंशन खाता एसबीआई शाखा में है। उनके खाते से 1.11 लाख रुपये ऑनलाइन ठगों ने निकाल लिए हैं। उन्होंने बताया कि उनके खाते से 3 अगस्त को तीन बार में 21000 रुपये, 17 अगस्त को पांच में 10000-10000 कर 50000 रुपये, 19 अगस्त को तीन बार में 30000 रुपये, 23 अगस्त को 10000 रुपये निकाले गए हैं। 76 वर्षीय ज्ञान देवी ने बताया कि वह पेंशन पर निर्भर है। उसने अपने खाते से 3 अगस्त को 10000 रुपये एटीएम के माध्यम से निकाले थे। बाद में जब वह 27 अगस्त को 7000 रुपये निकलवाने गई तो ठगी का पता लगा। जिस पर उसने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वहीं महिला के बेटे राकेश बजाज के सेलरी अकाउंट से भी धोखाधड़ी कर 82000 रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने सिटी थाना की गोहाना रोड चौकी पुलिस को बताया कि उनका खाता पीएनबी गोहाना रोड में हैं। उनके खाते से 26 अगस्त को चार बार में पांच-पांच हजार रुपये कर 20000 रुपये निकाले गए। वहीं फिर 2 सितंबर को 5000, 3 सितंबर को 20000 रुपये व 4 सितंबर को 37000 रुपये निकाले गए। उनका कहना है कि किसी ने धोखाधड़ी कर उनके खाते से नकदी निकाली है। नकदी निकलने को लेकर उसके पास कोई मैसेज या ओटीपी नंबर तक नहीं आया है। उसके बावजूद खाते से नकदी निकल गई है। सिटी थाना पुलिस ने राकेश के बयान पर चोरी व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन