फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कार में रखकर बेच रहा था अवैध शराब, 24 पेटी के साथ गिरफ्तार

कार में रखकर बेच रहा था अवैध शराब, 24 पेटी के साथ गिरफ्तार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:06 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के कबीरपुर में कार के अंदर रखकर शराब बेच रहे युवक को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कबीरपुर के रहने वाले मांगेराम के रूप में हुई है। उसकी कार से पुलिस ने 24 पेटी अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
एचसी अनिल ने सदर थाना पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ वसुंधरा गार्डन के पास गश्त कर रहा था। इसी दौरान सूचना मिली कि कबीरपुर निवासी मांगेराम कार में अवैध शराब भरकर लाया है। जिस पर पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रेड की तो कार सवार युवक को काबू कर लिया। कार की तलाशी लेने पर कार के अंदर के से 22 पेटी देशी शराब व 2 पेटी अंग्रेजी शराब मिली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपनी पहचान मांगेराम के रूप में दी। उसके खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed