{"_id":"5f5877de8ebc3e81b65b37de","slug":"sonipat1599633374","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति, सास-ससुर और देवर पर लगाया मारपीट, जहर पिलाने का आरोप","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महिला ने पति, सास-ससुर और देवर पर लगाया मारपीट, जहर पिलाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। बरोदा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने अपने पति, सास-ससुर व देवर पर मारपीट कर उसे जहर पिलाने व छेडख़ानी करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को घर पर थी। इसी दौरान उसके पति, ससुर, सास व देवर ने उसके साथ मारपीट की। बाद में आरोपियों ने उसके संवेदनशील अंगों से छेडख़ानी की और दोपहर को उसे जबरन जहर पिला दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके मायके वालों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने महिला के बयान पर आरोपी ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन