फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   गृह क्लेश मिटाने का झांसा देकर तांत्रिक ने ऐंठ लिए 448700 रुपये, मुकदमा दर्ज

गृह क्लेश मिटाने का झांसा देकर तांत्रिक ने ऐंठ लिए 448700 रुपये, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव रोहणा के युवक को झांसे में लेकर एक तांत्रिक ने गृह क्लेश मिटाने के नाम पर 448700 रुपये ऐंठ लिए। युवक को जब ठगी का पता लगा तो तांत्रिक से पैसे वापस देने को कहा। युवक का आरोप है कि पैसे मांगने पर तांत्रिक उसे व उसके परिवार को बर्बाद करने व खत्म कर देने की धमकी देने लगा। युवक ने मामले की शिकायत एसपी को दी। एसपी के निर्देश पर खरखौदा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी से नकदी ऐंठने, अमानत में खयानत व मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव रोहणा निवासी दीपक ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि वह बहुतकीनीकी संस्थान से जेई की पढ़ाई की है। दीपक ने बताया कि उसने एक टीवी चैनल में गृह क्लेश मिटाने के लिए एक तांत्रिक का विज्ञापन देखा था। उसने विज्ञापन देखकर तांत्रिक के दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल की थी। फोन उठाने वाले कहा था कि वह सभी समस्याओं का समाधान कर देगा। रोहतक के डी पार्क के पास उसका कार्यालय है। वहां पर आकर मिल लेना। जिस पर वह 20 मार्च को तांत्रिक द्वारा बताए गए स्थान पर गया था। वहां पर तांत्रिक ने उसे चाय पिलाकर कहा था कि दो सौ रुपये रजिस्ट्रेशन फीस व 6500 रुपये फीस दे देना। वह उसका काम कर देगा। जिसके बाद वह वहां से आ गया। उसके दो-तीन बाद बाद तांत्रिक ने उसे फोन कर कहा था कि वह किसी का गृह क्लेश मिटाने खरखौदा आया है। वह उसे आकर पैसे दे जाए। जिससे वह उसका काम शुरू कर सके। दीपक का कहना है कि वह अपनी मां से लेकर पैसे लेकर अपने भाई को साथ लेकर आरोपी को दे आया था। उसके बाद लॉकडाउन लग गया। जिस पर तांत्रिक ने कहा था कि वह आ नहीं सकता। वह फोन पर ही उसका काम कर देगा। उसके बाद आरोपी उसे ब्लैकमेल करने लगा तो उससे अलग-अलग समय में 448700 रुपये ऐंठ लिए। आरोपी ने 4.05 लाख रुपये मुजफ्फरनगर के किसी शाहरूख नाम के युवक के खाते में तीन बार में 150000, 150000 लाख व 105000 रुपये कर डलवाए। तांत्रित 37000 रुपये नकद ले चुका है। वह उसे डराकर पैसे डलवाने लगा। तब उसे ठगी का पता लगा। जिस पर उसने एसपी को शिकायत दी। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात तांत्रिक के खिलाफ भादसं की धारा 386, 420, 406, 508 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
तांत्रिक विद्या से अनर्थ करने का भय दिखकर ऐंठता रहा पैसे दीपक का आरोप है कि तांत्रिक उसे भय दिखाता रहा कि वह तंत्र विद्या का जानकार है। वह उसके परिवार का ऐसा अनर्थ कर देगा कि सोते-सोते मौत हो जाएगी। हार्ट अटैक हो जाएगा या गंभीर लाइलाज बीमारी लग जाएगी। वह तंत्र क्रिया से कोई दुर्घटना भी करा सकता है। ऐसे डराकर वह पैसे ऐंठता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
आत्महत्या करने को विवश होगा परिवार दीपक ने एसपी को दी शिकायत में कहा कि तांत्रिक उनके पैसे हड़प चुका है। वह धमकी देता है कि पुलिस को शिकायत देने पर भी उसका कुछ नहीं होगा। वह तो जमानत करा लेगा, लेकिन उनके पैसे नहीं मिलेंगे। दीपक ने कहा कि उनका परिवार मजबूर हो चुका है। उनके पास आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed