फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   घर से बाइक, मोबाइल व 12000 रुपये चोरी, घर से दूर जली हालत में मिली बाइक

घर से बाइक, मोबाइल व 12000 रुपये चोरी, घर से दूर जली हालत में मिली बाइक

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
घर से बाइक, मोबाइल व 12000 रुपये चोरी, घर से दूर जली हालत में मिली बाइक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गांव बुटाना कुंडू में चोर एक घर से बाइक, मोबाइल, 12000 रुपये व अन्य कागजात और एटीएम चोरी कर ले गए। पीडि़त को जब चोरी का पता लगा और उसने जांच की बाइक घर से कुछ दूर जली हालत में मिली। पीडित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। बरोदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव बुटाना कुंडू निवासी भूप सिंह ने बताया कि उसने गांव में दो मकान बना रखे है। वह रात को दूसरे मकान में सोने चला गया। रात को चोर उसके घर में घुसकर बाइक, मोबाइल, 12000 रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात चोरी कर ले गए। सुबह जब वह घर पहुंचा तो चोरी का पता लगा। जिस पर उसने मामले जांच की तो उसके घर से कुछ दूरी पर उसकी बाइक जली हुई हालत में मिली। उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। बरोदा थाना पुलिस ने चोरी व नुकसान पहुंचाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed