{"_id":"5f4b3f778ebc3e3ce9152745","slug":"sonipat1598766967","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट, मोबाइल तोड़ा","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दुकान में घुसकर दुकानदार से मारपीट, मोबाइल तोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर के कच्चे क्वार्टर स्थित वेद क्लाथ स्टोर में घुसकर पिता-पुत्र, भतीजे व तीन महिलाओं ने दुकानदार से मारपीट कर दी। इस दौरान दुकानदार का मोबाइल भी तोड़ दिया गया। दुकानदार के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
फेज बाजार निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि वह कच्चे क्वार्टर में वेद क्लाथ स्टोर के नाम से दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि 28 अगसत को वह दुकान थे। इसी बीच अनिल, उसका बेटा व भतीजा तथा तीन महिलाएं उसकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने उसकी दुकान पर आकर गाली देना शुरू कर दिया। उसने गाली देने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक महिला ने उसके हाथ से उसका मोबाइल गिरा दिया। मोबाइल गिरकर टूट गया। उसके शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन