{"_id":"5f4b3f588ebc3e3cf67f7484","slug":"sonipat1598766936","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में किसान की गोली मारकर हत्या, दो नामजद","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सोनीपत। गांव भैंसवाल कलां में रात को खेत में गए युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जब किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे तलाश करते हुए खेत में गए। जहां खेत में उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई के बयान गांव के दो युवकों व तीन-चार अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव भैंसवाल कलां निवासी पवन (32) खेतीबाड़ी करता था। शनिवार रात को वह पिनाना गांव की तरफ अपने खेत में गया था। जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने के लिए खेत में गए। वहां पर उसका शव जमीन पर पड़ा थ। उसे गोली मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने मामले से सदर थाना गोहाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मामले को लेकर पवन के चचेरे भाई कुलदीप ने गांव के दो युवकों व उनके साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने गांव के रोहित व बन्नी तथा तीन-चार अन्य पर आरोप लगाते हुए उन्हें नामजद कराया है। जिस पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।