{"_id":"5f49fd188ebc3e0bf947d2c6","slug":"sonipat1598684440","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेयरहाउस की दीवार तोडक़र चावल की 100 बोरी चोरी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
वेयरहाउस की दीवार तोडक़र चावल की 100 बोरी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गांव किशोरा के पास स्थित वेयरहाउस की दीवार तोडक़र चोर 100 बोरी चावल चोरी कर ले गए। वेयरहाउस के मैनेजर ने मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
गांव किशोरा स्थित नेचर बायो फूड लिमिटेड कंपनी के मैनेजर संदीप कौशिक ने बताया कि कंपनी का गांव किशोरा में वेयरहाउस है। चोर उनके वेयरहाउस की दीवार तोडक़र अंदर से 100 बोरी चावल चोरी कर ले गए। सुबह जब वेयरहाउस के कर्मी वहां पहुंचा तो दीवार टूटी देख उसे अवगत कराया। उसने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद मामले से पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पहुंची मुरथल थाना पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन