फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   युवक की हत्या

युवक की हत्या

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। सिरसा के गांव माधोसिंघाना में शुक्रवार देर रात शराब के ठेके के पास अंडे की दुकान लगाने वाले हनुमान नाम के व्यक्ति की सोनू, अक्षय और राजेश ने गिलास और अंडे लेने को लेकर हुई बहस हो गई। आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। मामले की सूचना मिलने पर सिरसा डीएसपी संजय कुमार, सदर थाना एसएचओ देवी लाल और मल्लेकां चौकी प्रभारी सुरेश मौके पर पहुंचे। लेकिन उस समय हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव माधोसिंघाना में शुक्रवार रात को करीब 9.50 पर गांव के सोनू, अक्षय और राजेश गुडिया खेड़ा रोड़ पर बने ठेके से शराब लेने आए, जिसके बाद वह शराब लेकर पास बनी अंडों की रेहड़ी पर गए। जहां उनकी रेहड़ी के मालिक हनुमान से अंडे और शराब पीने के लिए गिलास लेने को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि बहस इतनी बढ़ गई कि युवकों ने हनुमान के सिर पर ईंट और पास रखी लकड़ी से वार कर दिया। जिस पर हनुमान की मौके पर ही मौत हो गई। हनुमान की मौत होने पर तीनों युवक मौके से फरार हो गए। वहीं आस पास के लोगों को जब घटना का पता लगा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर डीएसपी सिरसा संजय कुमार, सदर थाना एसएचओ देवी लाल और मल्लेकां चौकी प्रभारी सुरेश मौके पर पहुंचे। लेकिन उस समय तक सभी युवक मौके से फरार हो चुके थे। सदर थाना एसएचओ ने बताया कि रात को शराब लेने के बाद गिलास लेने को लेकर अंडा रेहड़ी चालक हनुमान की तीनों युवकों से बहस हो गई थी। जिस पर तीनों युवकों ने उस पर ईंट और लकड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने गांव माधोसिंघाना के राजेश, सोनू और अक्षय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज तीनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed