{"_id":"56ddd3b64f1c1bf4258b458a","slug":"sirsa-news-hindi-news-religion-culture-shivratri-mahashivratri-temple-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवालयों में गूंजते रहे बम-बम भोले के जयकारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवालयों में गूंजते रहे बम-बम भोले के जयकारें
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर पूजा अर्चना करती महिला
- फोटो : Bureau
महाशिवरात्रि पर सोमवार को जिलेभर में शिवालयों में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की औ सुख शांति की कामना की। सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। शिवभक्तों ने दूध, बेल पत्र, भांग चढ़ाकर अभिषेक किया। पूजा-अर्चना का सिलसिला दोपहर बाद तक चलता रहा। कांवड़ियों ने हरिद्वार से लाई गई कांवड़ सबसे पहले चढ़ाई। जगह जहग पर लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। मुख्य आयोजन सिरसा में शिवपुरी में किया गया जहां पर मेला भी लगा। श्रद्धालुओं ने भांग की पकोडी का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
सिरसा में मुख्य आयोजन शिवपुरी स्थित शिवालया, रानियां रोड स्थित श्री तारकेश्वारधाम, बाबा सरसाई नाथ मंदिर, श्री सनातन धर्म मंदिर, अग्रवाल कालोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर सहित सभी शिवालों पर जलाभिषेक हुआ। कही पर यज्ञ हुआ तो उसके बाद लंगर बरताया गया। शहर में करीब 150 स्थानों पर लंगर लगाया गया था।
विज्ञापन
शहर थाने में हुआ हवन
शिवरात्रि के उपलक्ष्य में सिरसा शहर थाना परिसर में शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी सुभाष बिश्नोई सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने हवन में आहुति डाली और अमन-शांति की कामना की। थाना प्रभारी ने बताया कि यह आयोजन सुख-शांति की कामना के लिए किया गया है। साथ ही यह भी बताया कि उपद्रव पीड़ितों की मदद के लिए शहर थाने तथा थाने के अधीन आने वाली चौकियों के पुलिस कर्मियों ने अपना एक दिन का वेतन दिया है।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर में मनाई शिवरात्रि
महाशिवरात्रि के अवसर पर अग्रसेन कालोनी स्थित श्री हनुमान मंदिर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शिव पूजन एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान कुलदीप मित्तल और ट्रस्ट से जुड़े सभी सदस्यों ने मंदिर प्रांगण में स्थित शिवालय में भगवान शिव का सामूहिक पूजन कर जलाभिषेक किया। दोपहर बाद संपन्न हुए इस कार्यक्रम में सबको भगवान शिव का प्रसाद वितरित किया गया। उधर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा ने मोहल्ला जंडवाला स्थित प्राचीन बंसीवट मंदिर में भगवान भोले का पूजनकर जलाभिषेक किया। इस मौके पर हीरा लाल शर्मा, राजकुमार नंबरदार, रमेश महाशय, सोम चावला, बिशंबर दयाल आदि ने भी भोले नाथ की पूजा-अर्चना कर सबके मंगलमय जीवन की कामना की।
महाशिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन
सिरसा। भगवान शिव चेरिटेबल संस्थान मुल्तानी कॉलोनी सिरसा की ओर आयोजित महाशिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन सत्संग में प्रवचन करते हुए स्वामी दीन दयालु जी पांडे के शिष्य स्वामी रामनिहोर त्रिपाठी महाराज ने कहा कि भगवान भक्त की परीक्षा ल ेते हैं कि श्रद्धा भाव से उसका भक्त भगवान भोले शंकर से प्रीति करता है जिसे भगवान भोले शंकर अपनाते हैं। उसका सारा कार्य स्वयं ही करते हैं किसी से कराते नहीं है। भगवान भोले नाथ का नाम हर-हर महादेव हैं। अपने नाम के अनुरूप भगवान भोलेनाथ भक्तों के कष्ट हरते हैं। प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार आठ बजे मंदिर परिसर में हवन के उपरांत सत्संग प्रवचन होगा। इसके बाद दोपहर साढ़े बजे लंगर प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कथा के दौरान राजेंद्र मुंजाल, शाम सचदेवा एडवोकेट, डा. कुलभूषण वधवा, ज्ञान चंद सेठी, जयदयाल असीजा, विशनदास मेहता, जगदीश भनागर, रघुनाथ राय मेहता, मदन लाल, मुलखराज वधवा ने महाराज से आशीर्वाद लिया और आरती में शिरकत की।
108 जलधाराओं से हुआ अभिषेक
महाशिवरात्रि पर श्री सनातन धर्म सभा (मंदिर) में सभा के कार्यकारी प्रधान नवीन केडिया ने भारतीय संस्कृति के अनुसार पूजन करते हुए 108 जलधाराएं की और विश्व में सुख समृद्धि और शांति की कामना की। पूजन के बाद केडिया ने कहा कि शिव भगवान की सच्चे मन से पूजा करने पर हमारे हर काम सफल होते है। महाशिवरात्री पर भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए हवनात्मक रूद्राभिषेक, शिव महिमन स्त्रोत, शिव कथा व रूद्र पाठ करना चाहिए। इस अवसर पर श्री शिव शक्ति शंभू सेवा मंडल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। सेवा मंडल के अध्यक्ष महेश बांसल, श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान आरपी शर्मा एडवोकेट ने भी विचार व्यक्त किए।
बम भोले के जयकारों के साथ हुआ जलाभिषेक
कालावाली। हरिद्वार से कांवड लेकर पहुंचे कांवडियों ने बोले बम बोले बम के जायकारों केे साथ जलाभिषेक किया। इससे पूर्व शिव भक्त कावडियों का मंडी सीमा पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागगत किया गया और बोले बम बोले बम के जयकारों के बीच विभिन्न बाजारों से होकर श्री शिवबाडी व श्री दुर्गा मंदिर में पहुंचे और जलाभिषेक किया। इस पर्व को लेकर शिवबाडी को दुल्हन की तरह सजाया गया था। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जैन संत सतेंद्र मुनि महाराज के सानिंध्य में जैन संत अनुपम मुनि द्वारा शुरू की गई शिव पुरान कथा का समापन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रशाद वितरित किया गया। कावडियों ने बोले बम बोले बम के जयकारों केे साथ जलाभिषेक किया। इस मौके पर मोहन लाल जिंदल, कमल गर्ग, राजू सोनी, बंटी बधवा, चरण दास गर्ग, नीतिन गर्ग, नरेश जिंदल, कमल बांसल, जोनी गर्ग, अमर जोरसिया, मक्खन जैन, जगदीश राय, कमल बागडी, धर्मपाल, मंगा राम, प्रदीप कुमार, विजय गर्ग धर्मपुरा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कांडा बंधुओं ने किया जलाभिषेक
सिरसाद्ध रानियां रोड स्थित श्री बाबा तारा कुटिया में महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कुटिया में दर्शनार्थियों की लंबी कतारें लगी हुई थी। श्री बाबा तारा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन गोपाल कांडा व कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने सुबह हवन किया और विश्व कल्याण की कामना की। हवन में लोगों ने भी आहुति डाली। बाद में कांडा बंधुओं ने कुटिया स्थित शिवालय पर जलाभिषेक किया और बाबा तारा जी की समाधि पर शीश नवाया। इस मौके पर कुटिया में विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया। कुटिया की ओर से श्रद्धालुओं के आने व जाने के लिए निशुल्क वाहनों की व्यवस्था की गई थी।