फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, politics, Panchayat Chunao, Sirsa

चुनाव स्थ्ागित, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों के लिए जोड़तोड़ जारी

Thu, 10 Mar 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Thu, 10 Mar 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, politics, Panchayat Chunao, Sirsa
महिला सरपंच - फोटो : Bureau
सिरसा जिले में जिला परिषद और सातों खंडों की पंचायत समिति के लिए होने वाले अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव निर्धारित तिथियों पर नहीं हो सके। कोरम पूरा न होने के कारण एक के बाद एक सभी के चुनाव को स्थगित करना पड़ा। इन पदों के लिए इनेलो, कांग्रेस और भाजपा में जोड़तोड़ जारी है। सभी पार्टियां अपने-अपने समर्थित सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के लिए प्रयासरत दिखाई दे रही हैं। इसके लिए पार्टियां दावे भी कर रही हैं।
विज्ञापन


सबसे पहले छह मार्च को जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की तिथि निर्धारित की गई थी। इस दिन पंचायत भवन में इनेलो समर्थित 13 सदस्य पहुंच गए पर अन्य पार्टी का एक भी सदस्य न पहुंचने पर कोरम पूरा न हो सका और चुनाव को एडीसी ने स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि जिप का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तो कांग्रेस का बनेगा ही साथ में पंचायत समितियों में भी कांग्रेस के सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने से कोई नहीं रोक सकता। वे पूरे विश्वास से यह बात कह रहे हैं इससे जाहिर है कि कुछ न कुछ खिचड़ी पक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार इनेलो ने जिला के 13 सदस्यों को उपस्थित कर अपनी दावेदारी को प्रबल साबित कर दिया है। इसी प्रकार पंचायत समितियों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनावों की कड़ी में छह मार्च को ऐलनाबाद और डबवाली खंड के चुनाव होने थे पर दोनों ही खंडों में सदस्य कम पहुंचे और कोरम पूरा न होने पर चुनाव आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिए गए।

इसी प्रकार बुधवार को सिरसा, ओढां, बड़ागुढा, रानियां और नाथूसरी चोपटा खंड के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव निर्धारित किए गए थे पर यहां भी किसी खंड में कोरम पूरा नहीं हुआ जिस कारण चुनाव स्थगित किए गए हैं। हर स्थान पर कोरम पूरा न होना कहीं न कहीं इस बात का प्रमाण है कि पार्टियों का जोड़तोड़ जारी हैं। इनेलो के अलावा कांग्रेस और भाजपा भी अपनी पार्टी के सदस्यों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की दावे कर रही हैं।

बहुमत न होने के कारण जोड़तोड़ का खेल शुरू हो गया है। कई सदस्यों के मोबाइल स्विच ऑफ होना भी इस बात का संकेत देते हैं कि कुछ खिचड़ी पक रही है। अब दूसरी बैठक में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। इस बैठक में जितने भी सदस्य उपस्थित हो जाएंगे उनकी सहमति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुना जा सकेगा।


पहली बैठक में अधिकतर सदस्यों ने इस बात को साबित कर दिया है कि पार्टियों द्वारा किए जा रहे प्रयास से अभी उन्हें उम्मीद हैं। अब देखना यह है कि कौन सी पार्टी बाजी मारती है। इनेलो के पास जिप के 24 में से 13 सदस्य हैं इस लिए इनेलो की दावेदारी सबसे मजबूत स्थिति में हैं। इसी प्रकार पंचायत समितियों के लिए भी इनेलो अपने सदस्यों की संख्या सबसे अधिक बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed