फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sirsa News, Hindi News, Aggitation, conponsation, Farmer, hunger strike, Sirsa

मुआवजे को लेकर किसानों की भूख हड़ताल आज से

Tue, 08 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Tue, 08 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sirsa News, Hindi News, Aggitation, conponsation, Farmer, hunger strike, Sirsa
लघु सचिवाल पर धरना देती महिला किसान - फोटो : Bureau

मौसम की मार से बरबाद हुई  फसलों के मुआवजे, बिजली के बिलों में कटौती आदि मांगों को लेकर धरना सोमवार को भी जारी रहा। शासन और प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर अब आठ मार्च से भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


पहले दिन  11 किसान भूख हड़ताल पर बैठेंगे। महिलाओं ने भी किसानों की समर्थन में 14 मार्च से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। उधर किसान नेताओं भारूखेड़ा को उपमंडलाधीश की ओर से नोटिस जारी किए जाने को लेकर रोष जताया है। सोमवार को धरने में महिलाएं भी शामिल हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि एसडीएम की ओर से गत दिवस 15 किसानों को नोटिस थमाए गए हैं, जो कि निंदनीय है। उनका कहना है कि प्रशासन किसानों के आंदोलन को कुचलना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारूखेड़ा ने कहा कि अगर प्रशासन व सरकार को उनकी जरा सी भी फिक्र है तो वे तुरंत प्रभाव से किसानों को खराब फसलों का मुआवजा जारी करे, ताकि किसानों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि उनके पास अपने परिवार के पालन-पोषण के भी लाले पडने वाले हैं। उन्होंने दो दिन पूर्व हुई बरसात व ओलावृष्टि से वर्तमान फसलें भी बरबाद हो चुकी है।


उन्होंनें कहा कि  ऐसे में  सरकार को  जल्द से जल्द बर्बाद फसलों का मुआवजा देना चाहिए। इस मौके पर प्रकाश सिंह सिहाग, विकल पचार, जगदीश दारा, ख्यालीराम, साहबराम, आदराम, सुखदेव सिंह, वीरेंद्र, धनपत गोदारा, मदनलाल, बृजलाल, रणजीत सिंह, राकेश, गांधीराम, सुदर्शन सिंह, रामप्रताप, प्रहलाद सिंह, राजकुमार, सुनीता, राजवंती, सुशीला, कमलेश उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed