{"_id":"62b1c06cf84fc179810cb67d","slug":"rohtak1655816300","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ एमबीबीएस विधार्थियों ने वीसी कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ एमबीबीएस विधार्थियों ने वीसी कार्यालय तक निकाला विरोध मार्च
विज्ञापन
पीजीआई निदेशक कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे एमबीबीएस विद्यार्थी। अमर उजाला
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
रोहतक।
पीजीआई के एमबीबीएस विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से आहत एमबीबीएस विधार्थियों ने मंगलवार सुबह वीसी कार्यालय तक विरोध मार्च निकाल कर रोष जताया।
मंगलवार को विद्यार्थी निदेशक कार्यालय के बाहर इकठ्ठा हुए। यहां अपने साथ हो रहे अभद्र व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई। विद्यार्थियों ने कहा कि छात्रावास अधीक्षक विद्यार्थियों के साथ अभद्रता करता है। डंडा दिखा कर डराता है। इस बारे प्रशासन शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे विद्यार्थियों में रोष है। निदेशक कार्यालय में सुनवाई नहीं होने के कारण सभी ने स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनीता सक्सेना के कार्यालय तक विरोध मार्च निकलने का फैसला लिया। इसके बाद सभी सड़क पर नारेबाजी करते हुए कुलपति कार्यालय पहुंचे। यहां देर तक प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन